अलग-अलग मामलों के पांच आरोपित गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल पुलिस ने अलग अलग मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:23 PM (IST)
कटिहार: मुफस्सिल पुलिस ने अलग अलग मामलों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुष्कर्म के अप्राथमिकी अभियुक्त डब्लू चौधरी को बठैली गांव से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान वारंटी राकेश सदा, सुनील सदा एवं मु. अशफाक को गिरफ्तार किया गया। सिरसा से नशे की हालत में सूरज यादव को गिरफ्तार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें