लगुआ में आग लगने से पांच परिवारों के 20 घर जले
कटिहार। प्रखंड के लगुआ पंचायत अंतर्गत लगुआ ग्राम में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से पांच प
कटिहार। प्रखंड के लगुआ पंचायत अंतर्गत लगुआ ग्राम में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से पांच परिवारों के 20 घर जल गए। घटना में एक दर्जन पालतू पशुओं की भी जलने से मौत हो गई। अंचल पदाधिकारी संजय कुमार ¨सह ने बताया कि कुल 20 घर अग्निकांड के शिकार हुए हैं। नौ बकरी और दो गाय की भी इसमें जलने से मौत हो गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चूल्हे की ¨चगारी से ही आग भड़की है। अंचल पदाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच पीड़ितों का हाल लिया और यथासंभव सहायता देने का भरोसा दिया। अग्नि पीड़ितों में मु. रहीमूल, मु. निजामुल, मु. नाजीर, परी खातून एवं रीना खातून का नाम शामिल है। रहीमूल और निजामुल दोनों भाइयों के एक दर्जन से भी अधिक घर जले हैं। जबकि मु. नाजीर के आठ घर अग्निकांड में जलकर स्वाहा हो गए। साथ ही पांच बकरी और दो गाय भी जल गए। वहीं परी खातून का एक घर जला है। उसकी भी चार बकरियां झुलसकर मर गई है। वहीं रीना खातून के दो घर जलकर राख हो गए। बेघर हुए अग्नि पीड़ितों ने अंचल प्रशासन से जल्द से जल्द राहत राशि के साथ-साथ राहत सामग्री एवं खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की है।