पागल कुत्ते ने दो बच्चों को काटा, चल रहा उपचार
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के मघेली पंचायत के सायरा मिलिक गांव में दो बच्चों को पागल कुत्त
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:15 PM (IST)
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के मघेली पंचायत के सायरा मिलिक गांव में दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काट लिया। घायल दोनों बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सायरा मिलिक गांव में मु. वसीम उम्र 12 वर्ष व साइका परवीन उम्र पांच वर्ष दोनों ग्राम सायरा मिलिक सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने दोनों बच्चों को काट लिया। परिजनों के द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया। प्रखंड में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इससे पहले भी महेशपुर गांव में एक ही दिन में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें