गैंस एजेंसी में दीवार काट 50 हजार नकद सहित अन्य सामानों की चोरी
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल चौक स्थित भानु इंडियन गैस का दीवार तोड़कर लगभग पचा
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:40 PM (IST)
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल चौक स्थित भानु इंडियन गैस का दीवार तोड़कर लगभग पचास हजार रुपये नकद और लेपटॉप सहित जरूरी कागजात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना शुक्रवार की रात घटी है। इंडियन गैस के प्रोपराइटर प्रभात मंडल ने बताया कि शुक्रवार को विलंब से होम डिलीवरी की राशि आया था। अलमारी में रख दिया गया। शनिवार को जब कार्यालय खोला तो दक्षिण की ओर की दीवार कटा हुआ दिखाई दिया। आलमारी टूटा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ¨सह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ¨सह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना में संलिप्त चोरों को दबोच लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें