कर्पूरी ठाकुर के प्रयास से समाज को मिली नई दिशा
कटिहार। समाजवाद के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती रविवार को समारोह पूर्वक मनाई
कटिहार। समाजवाद के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती रविवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। कर्पूरी मार्केट स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समीप मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीश ठाकुर ने किया। मंच संचालन कर्पूरी मार्केट संघ के अध्यक्ष जगदीश साह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रसाद यादव, प्रभारी मेयर सूरज प्रकाश राय आदि मौजूद थे। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में विधान पार्षद ने कहा कि समाजवाद के अग्रदूत कर्पूरी के प्रयास से समाज को एक नई दिशा मिली है। कर्पूरी सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होंने दबे कुचले लोगों के हक की आवाज बुलंद की। सभी को उनके मार्ग पर चलकर कर समाज हित में कार्य करना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि कर्पूरी के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए ताकि सभी तबको को वाजिब हक मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिला के पितोंझिया गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने सभी को सामान अधिकार को लेकर सामाजिक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाया। कर्पूरी ठाकुर वंचित व पिछड़ों के मसीहा के नाम से जाने जाते थे।इस मौके पर पूर्व उप महापौर मंजूर खान, बिमल सिंह बेगानी,नवल किशोर चौधरी, राजकुमार गुप्ता,बीरेन्द्र यादव,राम यादव,प्रमोद साह,डा एस के सुमन,सुनील यादव,रामचंद्र ठाकुर,ओम प्रकाश टाकुर,अर्जुन ठाकुर,गुलाब ठाकुर,अबोध, बमबम,संजय कुमार झा,सूरज सिन्हा,ओम प्रकाश यादव,आनंदी मंडल,निरंजन पौदार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।