Move to Jagran APP

बिहार: महिला बोली- जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद कई वर्षों से कर रहे मेरे साथ गंदा काम

बिहार के कटिहार जिले की जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि मुखिया ने उसके साथ गलत काम किया। कई वर्षों से नौकरी और शादी का झांसा देता रहा।

By Rajeev ChoudharyEdited By: Shivam BajpaiPublished: Sat, 12 Nov 2022 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 01:10 PM (IST)
बिहार: महिला बोली- जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद कई वर्षों से कर रहे मेरे साथ गंदा काम
महिला थाने में पहुंची पीड़िता ने मुखिया तनवीर अहमद के खिलाफ दिया आवेदन।

संवाद सूत्र, कटिहार: जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद पर नौकरी दिलाने ओर शादी का प्रलोभन के नाम पर पिछले कई वर्षों से दुष्कर्म किए जाने को लेकर पीड़िता महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई हैं। लिखित आवेदन में पीड़िता महिला ने कहा कि मुखिया तनवीर अहमद ने आशा के पद पर नौकरी दिलवाने के साथ-साथ शादी का प्रलोभन दिया। वो कई सालों से मेरा यौन शोषण कर रहा है। 

loksabha election banner

पीड़िता ने आगे कहा कि मुखिया ने उसे सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मौहल्ले में किराए के मकान में रखा गया था। पीड़िता ने बताया कि आठ नवबंर को मुखिया ने उसके साथ मारपीट की थी। वो किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर नगर थाना पहुंची, जहां सहायक थाने के पुलिस पदाधिकारी ने समक्षौता करवा दिया था। और सुलहनामा में मुखिया ने 9 नवंबर को कोर्ट में शादी करने पर सहमत हुआ। ओर दोनों पक्षों ने सुलहनामा पर हस्ताक्षर करने के बाद ही मुखिया के साथ वो थाने से गई हुई थी। लेकिन मुखिया 9 नबंवर को ही उसको किराए के मकान में छोड़ दिया और फरार हो निकला।

महिला थाने पहुंची पीड़िता 

पीड़िता ने कहा कि अब वो महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की आस में है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं। मामले की जांच की जा रहा हैं। बताते चले कि जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अमहद पूर्व में भी सदैव विवादों से घिरा रहा है। जनवरी माह में प्राणपुर पुलिस ने उसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। जोकर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी रूपेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह से पंचायत की महिला के साथ नौकरी दिलाने एवं शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप वर्तमान मुखिया पर लगाया गया हैं। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि मुखिया किस तरह से पैसे की बल व मखिया पद का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया हैं कि मुखिया को मुखिया पद से मुक्त कर दिया जाए। ताकि जोकर पंचायत का गरीब वर्ग की महिलाएं इसका शिकार होने से बच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.