सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
कटिहार। समेली प्रखंड के पश्चिमी चांदपुर रामनगर नरहिया में जदयू के सबल पंचायत सशक्त बूथ बूथ
कटिहार। समेली प्रखंड के पश्चिमी चांदपुर रामनगर नरहिया में जदयू के सबल पंचायत सशक्त बूथ, बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी बूथ अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। पंचायत अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बरारी विधानसभा प्रभारी डॉ सुशील कुमार सुमन भी मौजूद थे। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास के वाहक राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के कार्यो को जनजन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और सचिव के चयन से संगठन और सशक्त हो गया है। इसका लाभ निश्चित रूप से आगामी चुनाव में होगा। इस अवसर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी रणधीर जायसवाल और मनोज मंडल, जिला जदयू महासचिव बिमल मंडल, निवेदिता कुमारी प्रदेश महासचिव जदयू, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, भारतेंदु सहित पंचायत के कमेटी के सभी सदस्य, बूथ अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।