महानगर अध्यक्ष के समक्ष कई लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता
कटिहार। जदयू द्वारा विनोदपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर कई लोगों को जदयू की सदस्यता
कटिहार। जदयू द्वारा विनोदपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर कई लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष शिव प्रकाश गारोदिया के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर वार्ड नंबर 37 के निगम पार्षद सह कटिहार विधानसभा प्रभारी सूरज प्रकाश राय, महानगर उपाध्यक्ष केवल प्रसाद गुप्ता, आशीष बलिदानी मौजूद थे। इस मौके पर विवेक कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार, रोहित कुमार साह, संजीत मंडल, निलेश मिश्रा, विशाल मिश्रा, चंदन सिंह बाघेल, लखन सिंह, शंभु तलुकदार, अरविद सिंह, राहुल कुमार, सोनू शर्मा, ललित रंजन, दिलीप कुमार एवं रवींद्र कुमार सहित कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अपने संबोधन में कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कार्य से प्रभावित होकर कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक लोगों का झुकाव बिहार सरकार की ओर बढ़ा है। इस सरकार में चहुमुंखी विकास के साथ आमजनों के हितों पर ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर रमेश महतो सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।