Move to Jagran APP

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने जदयू जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखा पत्र

कटिहार। फलका प्रखंड जदयू के पूर्व अध्यक्ष समेत पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने पार्टी के जि

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:23 PM (IST)
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने
जदयू जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखा पत्र
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने जदयू जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखा पत्र

कटिहार। फलका प्रखंड जदयू के पूर्व अध्यक्ष समेत पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव पर कई आरोप लगाते हुए इस संदर्भ में राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें सांगठनिक विस्तार में समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अनदेखी व असामाजिक तत्वों सहित मौका परस्तों को पार्टा में तरजीह देने का आरोप लगाया है। प्रेषित पत्र में विक्षुब्धों ने कहा है कि वे सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। समता पार्टी के काल से नेता और नेतृत्व के प्रति वफादार रहकर पार्टी हित में दिन-रात कार्य करते रहे हैं। लेकिन जिलाध्यक्ष पार्टी के अंदर गुटबाजी, असमाजिक तत्वों का जमावड़ा व मौका परस्तों को तरजीह दे रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी के कार्यक्रमों के नाम पर पदाधिकारियों का आर्थिक शोषण तक किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय संगठन पदाधिकारियों की मिली भगत से फर्जी सदस्यता अभियान चलाकर फर्जी तरीके से जिला अध्यक्ष पद पर बने रहने तक का आरोप जिलाध्यक्ष पर लगाया गया है। श्री पटेल ने कहा कि उनकी पत्नी मीना पटेल भी तीन वर्ष तक प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को मजबूत करने तथा संगठन को धार देने की कोशिश में जुटे रहे हैं। उसको भी पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। इसी तरह कोढ़ा के सुरेश पटेल को भी उपेक्षित कर दिया है। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मीना पटेल, किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नंदशरण चौधरी, मु शमसेर आलम, अरुण कुमार, मु जावेद आलम, शहजादे आलम, मु जियाउल हक, एबादुर रहमान, पूनम कुमारी, प्रीति पटेल, सुरेश शर्मा, संजय पटेल, जयप्रकाश मंडल सहित अन्य शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.