अब बैठने को नहीं भटकेंगे प्रखंड आने वाले प्रतिनिधि
कटिहार। अब किसी कार्य से प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले प्रतिनिधि बैठने को यहां नहीं भ
कटिहार। अब किसी कार्य से प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले प्रतिनिधि बैठने को यहां नहीं भटकेंगे। प्रखंड कार्यालय परिसर में विधान पार्षद कोष से नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का का उद्घाटन हो गया। विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रावाल ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक समारोह भी आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमित कुमार साह एवं मंच संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष सउद आलम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि जब वे किसी प्रतिनिधि को प्रखंड कार्यालय परिसर में भटकते देखते थे, तो उन्हें यह स्थिति काफी सालती थी। गांव की कच्ची सड़कें पक्की हो, इसके लिए भी लगातार तत्पर हैं। इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू ¨सह, एमएलसी प्रतिनिधि रमेश प्रसाद मंडल, सज्जन अग्रवाल, मुखिया जुलुम ¨सह, गंगा केवट, अजय मंडल, शिवदेव झा, जिला परिषद् सुनीता देवी, संजय ¨सह, प्रमोद अग्रवाल, मु. रफीक, ओंकारनाथ राजू, विभूति ¨सह, सीओ अरुण कुमार सरोज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार, पीटीए राजीव रंजन कुमार ¨सह, रमेश मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।