अब बैठने को नहीं भटकेंगे प्रखंड आने वाले प्रतिनिधि
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनों को दीपावली के मौके पर एक
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनों को दीपावली के मौके पर एक नायाब तोहफा मिला है। अब किसी कार्य से प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले प्रतिनिधि बैठने को यहां नहीं भटकेंगे। प्रखंड कार्यालय परिसर में विधान पार्षद कोष से नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का का उद्घाटन रविवार को हो गया। विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रावाल ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक समारोह भी आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमित कुमार साह एवं मंच संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष सउद आलम ने किया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि व कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि जब वे किसी प्रतिनिधि को प्रखंड कार्यालय परिसर में भटकते देखते थे, तो उन्हें यह स्थिति काफी सालती थी। इस समस्या के समाधान को लेकर ही प्रतीक्षालय भवन का निर्माण प्राणपुर के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी कराया गया है। इस विलग उन्होंने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में अब भी चौमुखी विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वे इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। गांव की कच्ची सडकों का पक्की कारण हो, इसके लिए भी लगातार तत्पर हैं। समारोह को कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू ¨सह, एमएलसी प्रतिनिधि रमेश प्रसाद मंडल, सज्जन अग्रवाल, मुखिया जुलुम ¨सह, गंगा केवट, अजय मंडल, शिवदेव झा, जिला परिषद् सुनीता देवी, संजय ¨सह, प्रमोद अग्रवाल, मु. रफीक, ओंकारनाथ राजू, विभूति ¨सह, अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार, पीटीए राजीव रंजन कुमार ¨सह, रमेश मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।