शेष सड़कों व नालों का भी जल्द होगा निर्माण : अशोक
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के द्वाशय पंचायत में पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण की आधारशिला विधान पार्षद
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के द्वाशय पंचायत में पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण की आधारशिला विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मु. नौशावा ने किया। अपने संबोधन में विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि गांव से लेकर शहर तक के शेष सड़क व नालियों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। कहा कि उनके द्वारा कई विकास योजनाएं जिले में चलाई जा रही है। उन्होंने पंचायत एवं प्रखंड के जनप्रतिनिधियों से विकास के मामले में पूरी सहयोग लेने की बात कहीं। मुख्य अतिथि प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि वार्ड 11 के रामबहादुर महतो के घर से राम प्रसाद महतो के घर जाने वाली ईंट सो¨लग पर पीसीसी ढ़लाई निर्माण कार्य सात निश्चय योजना के तहत सात लाख 35 हजार 300 की लागत से बनाया जा रहा है। मंच संचालन वार्ड सदस्य रानी देवी ने की। इस मौके पर उपमुखिया मनोज मंडल, सुबोध विश्वास, जगदीश महतो, सरपंच सीताराम ¨सह, गंगा महतो, अरुण ¨सह, मुक्ति नाथ यादव, दिलीप वर्मा, अशोक महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।