गोलीकांड में घायल युवक को बचाने बढ़े हाथ
कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में गत नौ मार्च की रात्रि घटी गोलीकांड की घटना
कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में गत नौ मार्च की रात्रि घटी गोलीकांड की घटना में घायल आलोक कुमार के ठीक होने में महंगा इलाज बाधा बन रहा है। गरीबी में जीने वाले आलोक का परिवार पूर्णिया के बड़े अस्पताल के महंगे खर्च उठाने में असमर्थ हो गए हैं। अब तक ढ़ाई से तीन लाख उनके इलाज में खर्च होने की बात परिजन कह रहे हैं। परिजनों की पीड़ा जब गांव के लोगों तक पहुंची तो गांव वालों ने गोलीकांड में घायल युवक को बचाने के लिए मदद करनी शुरू कर दी है। युवाओं की एक टीम ने विभिन्न स्त्रोतों से आलोक के इलाज के लिए मदद की गुहार लगानी शुरू की। इसके बाद लोग बढ़-चढ़कर आलोक के परिजनों की मदद के लिए आगे आना शुरू कर दिया है। हफलागंज छात्र संघ के संगठन प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के अलावा पंचायत के सरपंच चंद्रशेखर पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुनील साह, गांव के पुरोहित श्रीकांत झा, रतन साह आदि ने संपन्न लोगों से आलोक की मदद के लिए अपील की। इसके बाद लोग विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से आलोक के इलाज के लिए मदद पहुंचाने में जुट गए हैं। बताया जाता है कि आलोक को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी थी। इसमें दो गोली तो उसके बदन को छेद करते हुए निकल गया था। मगर एक गोली उनके फेफड़े में जाकर अटक गई थी। इसके लिए उन्हें पूर्णिया के एक निजी महंगे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां डॉक्टरों की टीम ने आलोक के फेफड़े में फंसी गोली को निकाला, मगर फेफड़ा अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण उनका पुन: ऑपरेशन डॉक्टरों ने की। इनका खर्च लाखों में बताया गया और उनकी इलाज भी रुकी हुई है। आलोक के पिता बैजनाथ पोद्दार इलाज कराने में पूरी तरह टूट चुके है। मगर ग्रामीणों के सहयोग से उनके इलाज में धन की कमी ना हो इनका पूरा सहयोग किया जा रहा है। हफलागंज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रदीप रजक ने आलोक की सहायता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील लोगों से की है।