विजय बाबू पोखर की साफ-सफाई होगी बड़ी चुनौती
कटिहार। चुनावी धूम समाप्त होते ही छठ सिर पर होगी। ऐसे में छठ घाटों की साफ-सफाई भी
कटिहार। चुनावी धूम समाप्त होते ही छठ सिर पर होगी। ऐसे में छठ घाटों की साफ-सफाई भी इस बार बड़ी चुनौती होगी। इस बार अत्यधिक बारिश के कारण घाटों की स्थिति कुछ ज्यादा ही बदतर है। फिलहाल निगम प्रशासन भी इसकी सुधि लेने की स्थिति में नहीं है।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित विजय बाबू पोखर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस पोखर में शहर के काफी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। फिलहाल यहां की स्थिति भी पूरी तरह दयनीय है। मोहल्लावासी प्रणय कुमार, अमित कुमार , मनोज कुमार, पिटू कुमार, पंकज कुमार, राजा, चंदन कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि छठ पूजा 21 नवंबर को है। फिलहाल यहां चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाटों पर गाद कीचड़ को साफ करने एवं सुखाने में वक्त् लगेगा। अगर निगम प्रशासन अभी से ही इन घाटों पर साफ सफाई नहीं शुरु किया गया तो छठ व्रतियों की परेशानी चरम पर होगी।