गणेश महोत्सव में झांकी व भजन की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
कटिहार। यज्ञशाला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य झांक
कटिहार। यज्ञशाला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य झांकी व भजन संगीत पर श्रद्धालु झूम उठे। सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाल गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को भी गणपति की महाआरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के बीच लोगों ने भगवान गणेश की आरती की। वैदिक पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान से महाआरती की गई। इस अवसर पर धार्मिक व आध्यात्मिक झांकियों की प्रस्तुति की गई। गणेश महोत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।