अग्निपीड़ित परिवारों से मिले पूर्व सांसद
कटिहार। बरारी प्रखंड के कांतनगर पंचायत अन्तर्गत सिरनिया गांव के अग्निपीड़ित परिवारों से प
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 10:07 PM (IST)
कटिहार। बरारी प्रखंड के कांतनगर पंचायत अन्तर्गत सिरनिया गांव के अग्निपीड़ित परिवारों से पूर्व सांसद निखिल चौधरी ने मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने अपने स्तर से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने अंचलाधिकारी से पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। गृह एवं पशु क्षति का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री टनटन ठाकुर, ,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविन्द्र प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष महेश चौधरी, दिनेश जायसवाल, पूर्व मुखिया यमुना यादव, विश्वनाथ चौधरी, विजय गुप्ता,प्रीतम ¨सह, पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें