पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष के नामों की घोषणा
कटिहार। कांग्रेस द्वारा बलरामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए अध्यक्ष के नामों की घोषणा
कटिहार। कांग्रेस द्वारा बलरामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम ने बताया कि प्रखंड में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। किरोरा पंचायत में मु. कैश, लोहागड़ा में मतीउर रहमान, शरीफनगर में मुनेर अहमद, सिहागांव में मु. तौफिक, रामपुर हरदार में मु. शोयब, कमरा में शकील अहमद, बिजौल में बाबुल आलम, लुत्तीपुर में सुरेश राय, महिशाल में सुरज कुमार दास, बलरामपुर में गंगा प्रसाद ¨सह, शाहपुर में मु. फिरोज, भिमियाल में मु. इजहारुल एवं फतेहपुर में मु. इब्राहिम को पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। नव निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों की सूची कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम राय को भेज दी गई है।