अभियंता व संवेदक की लापरवाही से गई मजदूर की जान
कटिहार। बारसोई के ¨सघिया रेल गेट पर गुरुवार को भीतर गामी पुल निर्माण के दौरान घटी घ्
कटिहार। बारसोई के ¨सघिया रेल गेट पर गुरुवार को भीतर गामी पुल निर्माण के दौरान घटी घटना एक साथ कई सवालों को जन्म दे रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम में अभियंता व संवेदक की लापरवाही भी उजागर हो रही है। स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों का कहना था कि निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने की प्रबल आशंका के बावजूद वहां पुख्ता तैयारी नहीं थी। इस पर न तो संवेदक के स्तर से गौर किया गया और न ही अभियंता ने ही इसकी सुधि लेने की जरुरत समझी। फलाफल एक मजदूर की जान चली गई और एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर लालचंद कुमार राय ने बताया कि अगर अभियंता द्वारा सावधानी बरती जाती तो उनके मजदूर साथी की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि दक्षिण दिशा की तरफ जिस तरह मिट्टी को रोकने के लिए लोहे के खंभों से दीवार बनाई गई है ठीक उसी प्रकार उत्तर दिशा में भी इसी तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। परंतु संवेदक द्वारा ऐसा नहीं किया गया और अभियंता ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं किया।
बता दें कि बारसोई जंक्शन और संजय ग्राम हॉल्ट के बीच डाउन पुल संख्या 365 ¨सधिया रेलगेट पर यह घटना घटी है। यहां भीतरगामी पुल निर्माण के लिए मिट्टी कटाई चल रही थी। रेलवे ट्रैक के नीचे सीमेंट से बना पाया घुसाया जा रहा था। इसके लिए 30 फीट मिट्टी की खुदाई की गई थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा भाग गिरने से यह घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही एडीआरएम डीएल मीणा, असिस्टेंट कमांडेंट र¨वद्र कुमार तिवारी, बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ जियाउल हक, सीओ संजय कुमार के साथ-साथ बारसोई के विधायक महबूब आलम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मु. जिन्ना आदि घटना स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बता दें कि आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मिट्टी धंसने की घटना में मजदूर सेवन राय की मौत से ¨सघिया शीतलपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सेवन अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था। उसकी मौत से पूरा परिवार ही बेसहारा हो गया। घटना की सूचना से ही पत्नी अचेत पड़ी थी। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।