मछली मारने के दौरान डूबने से युवक की मौत
कटिहार। प्रखंड के जाजा पंचायत के चौमुखा नदी में मछली मारने के दौरान गहरे पानी में चले जान
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 10:13 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के जाजा पंचायत के चौमुखा नदी में मछली मारने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर चौकी निवासी 35 वर्षीय फूलदेव महलदार मछली मारने नदी में गया था। इस दौरान उसके गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि वह अपने परिवार का अकेला कामकाजी सदस्य था। युवक को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। इस संबंध में कदवा थाना को सूचित कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष यूसी पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें