पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार
संवाद सूत्र बारसोई (कटिहार) बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के रघुनाथपुर नया टोली काली मंदि
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के रघुनाथपुर नया टोली काली मंदिर के समीप अप्रैल को शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराबी और उसके रिश्तेदारों द्वारा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपित सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित संजय कुमार यादव को उसके ससुराल डंडखोरा से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य दो आरोपित नीरज साह और मदन कुमार साह को बारसोई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व घटना के दिन घटनास्थल से संजय कुमार की पत्नी पिकी देवी और बुधन साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम पर हमला में एसआई और एक महिला सिपाही जख्मी हो गई थी। घटना को लेकर बारसोई थाना में 17 नामजद और 10 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।