विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानवरों से फसल की सुरक्षा करेगा डिवाइस

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Jan 2022 09:43 PM (IST)

आलोक मेहता कोढ़ा कटिहार किसानों की फसल को जानवरों से बचाने को लेकर इंजीनियर अजीत कुमार ने डिवाइस और उपकरण तैयार किया है।

जानवरों से फसल की सुरक्षा करेगा डिवाइस
जानवरों से फसल की सुरक्षा करेगा डिवाइस

आलोक मेहता, कोढ़ा, कटिहार: किसानों की फसल को जानवरों से बचाने को लेकर इंजीनियर अजीत कुमार ने डिवाइस और उपकरण तैयार किया है। यह डिवाइस किसानों के लिए वरदान साबित होगी। भागलपुर के रहने वाले अभियंता अजीत ने बनाए गए डिवाइस और उपकरण को प्रदर्शित कर इससे संबंधित जानकारी किसानों को दी।

इस डिवाइस को स्टूपिफाई लैब में तैयार किया गया है। जानवरों और चोरों से खेतों की रखवाली करने वाला उपकरण है। किसी जानवर के खेत में घुसते ही डिवाइस में लगा अलार्म तेज आवाज के साथ बजने लगेगा।

लैब के संस्थापक इंजीनियर अजीत ने बताया कि यह एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है। डे नाइट कैमरा और डिवाइस से दिन रात खेतों की निगरानी करने में सक्षम है। यदि कोई जानवर खेत में प्रवेश करता है तो डिवाइस में लगा सायरन जोर से आवाज करता है। इससे पशु या चोरी की नीयत से खेत में घुसा व्यक्ति डरकर भाग जाएगा। इसके साथ ही किसान के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से संदेश भी आता है। किसान सतर्क होकर आगे की कार्रवाई कर सकता है। यह उपकरण पूर्णत: बैटरी से संचालित है।

आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले अजीत अपने दोस्तों के साथ मिलकर कहलगांव में लैब भी तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को इस डिवाइस व उपकरण की खरीद के लिए सब्सिडी दे तो किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से सस्ते दाम पर किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदर्शनी में पहुंचे किसानों ने डिवाइस और उपकरण की कार्यप्रणाली को समझा। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में पशुओं के आतंक से फसल की क्षति होती है। केला, मक्का सहित अन्य नकदी फसल की खेतों से चोरी कर ली जाती है। ऐसे में यह उपकरण किसानों के लिए लाभकारी होगा।