काव्यांजलि के माध्यम अटल को दी गई श्रद्धांजलि
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नि
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह पूरे होने पर उनकी श्रद्धांजलि में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्याम मोहन सभागार लोहिया नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अवध बिहारी आचार्य ने किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी ¨सह, प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी नवीन झा मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत अटल के काव्य पाठ के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई। संयोजक श्री आचार्य ने कहा कि अटल जी न केवल राजनेता थे वरन राष्ट्रकवि भी थे। उनके याद में काव्यांजलि कार्यक्रम उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में र¨वद्र जी, जवाहर लाल देव, कन्हैया केसरी, प्रो. जगदीश चंद्रा, रंजीत तिवारी, प्रो. विद्याधर ठाकुर, मनोज झा आदि ने विभिन्न रस की कविता का पाठ किया। इस मौके पर बबन झा, रामनाथ पांडेय, प्रभात मिश्रा, हीरालाल साह, तेजप्रताप ¨सह, सौरभ मालाकार, ¨प्रस कुमार, चंदन ¨सह, राम यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। समापण भाषण एसएन ठाकुर ने दिया।