आरएसएस के शिक्षा वर्ग का हुआ समापन
कटिहार। प्रखंड के डूमर उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्राथमिक ि
कटिहार। प्रखंड के डूमर उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को हो गया। इसमें उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक जितेंद्र जी द्वारा स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने आरएसएस के पूर्ण स्वरुप की जानकारी भी सेवकों को दी। जिला कार्यवाहक गो¨वद जी ने सामाजिक समरस्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में संघ की जरूरतों से सभी को अवगत कराया। विभाग कार्यवाह अशोक साह ने कहा कि सशक्त भारत तभी बन सकता है, जब इस देश के हर एक ¨हदू जागरुक होंगे। विभाग के संघ चालक डा. आरसी राय ने कहा कि संघ सभी व्यक्ति व समाज को उत्कृष्ट बनाने का एक बेहतर माध्यम है। सभी को संघ से प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वयं सेवकों को इस प्रशिक्षण वर्ग में शारिरिक एवं बौद्धिक विकास के साथ योगाभ्यास, दंड अभ्यास आदि भी कराया गया। बौद्धिक सत्र द्वारा आत्मविकास के लिए कर्तव्य का बोध कराया गया एवं दीक्षा दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य शिक्षक की भूमिका में रोहित जी मौजूद थे। इसके अलावा मुकेश जी, गौरव जी, सावन, रोहन, नंदन, पवन, राजा आदि ने भी सेवकों को आवश्यक पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपप्रमुख कविता देवी, बरारी के पूर्व विधायक विभाषचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, समोनंद नाथ राय, बिमल कुमार राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सुनील शर्मा, राजेश मंडल, अक्षय कुमार, सिकंदर राय, ध्रुव कुमार, मंटु चौरसिया, सुभाष कुमार हिटलर, हरिप्रसाद मंडल, मुखिया अरूण कुमार, सरपंच खैरा प्रणव कुमार, विकास चौधरी, जनार्दन मंडल, प्रभू मंडल, लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद थे।