तीन दिनों तक रहेगी कंपकंपी, दो डिग्री तक लुढ़केगा पारा
कटिहार। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के अचानक करवट लेने से पिछले चार दिनों से तापमान मे
कटिहार। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के अचानक करवट लेने से पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट से कनकनी से लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक कंपकंपी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तरी बिहार में एक तरह का चक्रवातीय प्रभाव बनने से कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में आसमान पर बादल और धुंध छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जाएगी। पूर्वी हवा चलने के कारण रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कटिहार में शनिवार को अधिक तापमान 21 डिग्री, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तथा सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक दर्ज किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक आसमान पर घना कोहरा छाया रहा।सुबह छह बजे तक ²श्यता 100 मीटर से भी कम आंकी गई। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री के बीच होने से कंपकंपी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
जनवरी के प्रथम सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं होने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आने से लोगों को फरवरी माह के मौसम का एहसास हो रहा था। ठंड नहीं पड़ने के कारण किसानों को भी रबी फसल को नुकसान होने की चिता सताने लगी थी। पिछले चार दिनों से पारा लुढ़कने से किसानों को भी राहत मिली है। मौसम के अचानक करवट लेने से गेंहू, सरसों एवं सब्जी की खेती को लाभ होगा।