Move to Jagran APP

रक्षा बंधन पर किशोरी समूह की अनोखी पहल, पेड़ को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता कटिहार रक्षा बंधन के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था भूमिका विहार की किशोरी

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 08:40 PM (IST)
रक्षा बंधन पर किशोरी समूह की अनोखी पहल, पेड़ को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रक्षा बंधन पर किशोरी समूह की अनोखी पहल, पेड़ को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, कटिहार: रक्षा बंधन के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था भूमिका विहार की किशोरी समूह की लड़कियों द्वारा अनूठी पहल की गई। कोढ़ा प्रखंड के रामपुर व बावनगंज में समूह की लड़कियों ने पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण संरक्षण व पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मुहिम में आस पास के इलाके के 2े00 से अधिक स्थानीय युवा भी शामिल हुए। लड़कियों ने इको फ्रेंडली राखी बनानकर सौ से अधिक वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए पेड़ पौधों की सुरक्षा करने को लेकर भी प्रेरित किया। खर, पतवार, घाय व कपड़ों का उपयोग राखी बनाने के लिए किया। गांव की बेटियों द्वारा इस तरह के प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की। भूमिका विहार की निदेश शिल्पी सिंह ने बताया कि आधारभूत संरचना के निर्माण को लेकर पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इससे पर्यावरण प्रदूषण का गभीर संकट पैदा हो रहा है। इस बार रक्षा बंधन के अवसर पर पेड़ पौधों की रक्षा के लिए संकल्प लेने तथा लोगों को शपथ दिलाने को लेकर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने का निर्णय किशोरी समूह की लड़कियों ने लिया था। किशोरी समूह की लड़कियों ने कहा कि ट्रैफिकिग बाल विवाह व देहज प्रथा उन्मूलन तथा बालिका शिक्षा को लेकर किशोरी समूह काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण भी हमसबों का दायित्व है।

loksabha election banner

इस मौके पर कोमल, ज्योति, कुन्दन, मुधुरानी, काजल, रुमा, अंकिता, रवि, राजनंदिनी, खुशी, खुसबु, साक्षी, रिया आदि किशोरी समूह की लड़कियां मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.