मानव श्रृंखला के माध्यम से बेटियों ने दिखाई बुलंद हौसले की झांकी
कटिहार। दैनिक जागरण द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सशक्त बेटियों से सशक्त महिला तक अभियान क
कटिहार। दैनिक जागरण द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सशक्त बेटियों से सशक्त महिला तक अभियान को लेकर मानव श्रृंखला का निर्माण सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माध्यम से बेटियों ने बुलंद हौसले की झांकी भी दिखायी। मानव श्रृंखला में अलग-अलग स्पॉटों पर हजारोंबच्चे व बच्चियां शामिल हुई। आयोजन के तहत विभिन्न विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर बेटियों को सशक्त करने को प्रेरित किया गया। इसको लेकर बच्चों में गजब का उत्साह रहा। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान मानव श्रृंखला के साथ विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी, पेंटिग प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण, प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाने का था ताकि सशक्त बेटियां मानव श्रृंखला की तरह सशक्त महिला तक के सफर पर अडिग रह सके। इसको लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। आसमां छूने के हौसले के साथ मानव श्रृंखला के दौरान बच्चियों ने सशक्त होने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न माध्यम से बच्चों को जागरूक कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
बालिका दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व से तैयारी की गई थी। सामाजिक सरोकार के तहत जागरण की इस मुहिम की हर तरफ सराहना की गई। वहीं बच्चियों में कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिग सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने के लिए काफी थी। पूरे आयोजन के दौरान बच्चे काफी उत्साहित रहे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान कर्नल एकेडमी विद्यालय में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया। इसके साथ ही पेंटिग प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएस एकेडमी भेरिया रहिका में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला के साथ बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यू पैटर्न स्कूल में बच्चों में भारत के नक्शे पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया इसके साथ ही विविध गतिविधि आयोजित की गई। जयमाला शिक्षा निकेतन में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। प्रतिभा पब्लिक स्कूल, मिरचाईबाड़ी के बच्चों द्वारा भव्य मानव श्रृंखला बनाई गई। वहीं स्काटिश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से सशक्त होने की शपथ ली। मनिहारी के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा आकर्षक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके साथ ही विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी मानव श्रृंखला बनाकर कारवां को आगे बढ़ाया। एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। चिल्ड्रेंस हैप्पी होम में बिहार के नक्शे पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मणिपाल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिहार के नक्शे पर मानव श्रृंखला बनाकर उसपर बिहार लिखकर आकर्षक प्रस्तुति दी। एबीएम पब्लिक स्कूली में छोटे छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक मानव श्रृंखला बनाई गई। एनबीआर स्कूल, कुर्सेला में भी स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर बुलंद हौसले का इजहार किया। इसको लेकर बच्चों का उत्साह चरम पर रहा।