देश की आजादी में नेताजी का रहा है अमिट योगदान
कटिहार। सन आफ इंडिया क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती गुरुवार को समारोहप
कटिहार। सन आफ इंडिया क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती गुरुवार को समारोहपूर्वक मनायी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से सदर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री डा. राम प्रकाश महतो, कांग्रेस नेता अजय साह, निगम पार्षद विमल सिंह बेगानी, मल्लिक पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, अनुमंडलाधिकारी नीरज कुमार, क्लब के अध्यक्ष बासी दत्ता, सचिव पप्पू चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। समारोह से पूर्व क्लब के सदस्यों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी क्लब प्रांगण से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए पुन: क्लब परिसर पहुंची। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा क्लब प्रांगण स्थित नेताजी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक सच्चे देशभक्त थे। उनकी वीरता की गाथा बड़े-बड़े पुस्तकों में मिलती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका अमिट योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उस समय के सबसे बड़े तानाशाह शासक हिटलर भी नेताजी को नेताजी कहकर संबोधित करते थे। इससे उनके व्यक्तित्व की उंचाई का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जयंती के मौके पर क्लब के लोगों ने शिविर लगाकर रक्तदान किया। अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी को क्लब द्वारा पेटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पप्पू चक्रवर्ती, उरतू दास, राणा घोष, बासू घोष, मिटू प्रसाद, जयदेव घोष, सुभाष मुंशी, शंकर आदि मौजूद थे।