Move to Jagran APP

भगत सिंह के विचारों पर चलकर ही आतंकवाद का खात्मा संभव

??????? ???? ?? ???? ?? ?????? ????? ??? ?? ?? ?? ???? ?????? ????? ??? ???????? ??? ?? ?? ?? ??? ??? ???? ??? ???? ?? ???? ???? ?????? ??????? ??????? ?? ??????? ?? ???? ??? ?? ???? ?????? ?? ????? ????? ?? ???? ??? ???? ??????? ?? ?? ?? ?? ???? ????? ?? ??????? ?? ?????? ?? ?????? ???? ?? ???? ??? ???? ?? ?????? ????????? ????? ?????? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ?? ??? ?? ???????? ?????????? ???? ???????? ??? ?? ??? ???? ????????? ???? ????? ?? ??? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 01:26 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 01:26 AM (IST)
भगत सिंह के विचारों पर चलकर ही आतंकवाद का खात्मा संभव
भगत सिंह के विचारों पर चलकर ही आतंकवाद का खात्मा संभव

कटिहार। वामपंथी विचारधारा के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) तथा इंकलाबी नौजवान सभा (ईनोस) के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सभा का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संयुक्त रूप से आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष का•ामि इरफ़ानी एवं जिलाध्यक्ष कॉमरेड मिथिलेश कुमार ने किया। गोष्ठी के आरंभ में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की याद में जमकर नारे लगाए। इस दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अरमानों का भारत देश बनाएंगे, भगत, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे, सांप्रदायिक-फांसीवाद से देश को मुक्त कराएंगे जैसे नारे लगाए गए। गोष्ठी में विधायक महबूब आलम ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह अकेले ऐसे क्रांतिकारी नेता थे, जिन्हें भारत और भारत के पड़ोसी देशों में आज भी एक जैसा सम्मान हासिल है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शहीद भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव, राजगुरु इत्यादि के विचारों पर चलकर देश को सुखी संपन्न और मजबूत बनाया जा सकता है। उनके विचारों पर चल कर ही अखिल विश्व से आतंकवाद की समस्या का समाधान किया जा सकता है। आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष काजीम इरफानी ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज के समय मे सर्वाधिक प्रासांगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह शोषणमुक्त भारत बनाने के लिए नए समाज बनाने का सपना देखने व ऊंच-नीच एवं भेदभाव मुक्त देश बनाने के लिए लड़ने वाले एक महान क्रांतिकारी थे। वहीं इस अवसर पर आइसा नेता अविनाश कुमार सिंह, प्रो. कुद्दुस अली, असगर अली, जीशान अहमद, मु. अ•ा्•ाम हुसैन, मु. शाहबउद्दीन, इम्तियाज अली, काजी शाहबा•ा, नसीम अख्तर, सूरज उरांव, प्रफुल्ल पटेल, रेजाउल हक, मिथुन यादव, वसीम अख्तर, पप्पू राय, नदीम खान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.