स्टेट डेस्क: इंजन फेल होने से ढाई घंटे तक खड़ी रही कैपिटल एक्सप्रेस
कटिहार। राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को कुरेठा स्टेशन के समीप फ
कटिहार। राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को कुरेठा स्टेशन के समीप फेल हो गया। जिसके कारण पूरे ढाई घंटे तक ट्रेन वहां पर रुकी रही और इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कैपिटल राजेन्द्रनगर से चलकर कामख्या जाने वाली 13248 डाउन कैपिटल एक्सप्रेस का इंजन कुरेठा में अचानक फेल हो गया। कटिहार से 7.25 बजे खुली यह ट्रेन कुरेठा में 7.45 में आकर रुक गयी। ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि इंजन में खराबी आ जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। जानकारी के अनुसार कटिहार से चलने समय इंजन में खराबी थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन को कामख्या के लिए बढ़ा दी गयी। ट्रेन कटिहार से ही धीमी गति में आते-आते कुरेठा में रुक गयी। दो घंटे बाद बारसोई से पायलट इंजन कुरेठा पहुंची। पायलट इंजन के लगने के बाद गाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। लोको पायलट द्वारा मशक्कत के बाद इसे ठीक किया गया। 10.25 बजे ट्रेन यहां से रवाना हुई।