भाजपा ने सीएए के समर्थन में चलाया जन जागरण अभियान
कटिहार। बरारी विधानसभा के कुर्सेला मंडल की जरलाही पंचायत स्थित मधेली गांव में भाजपा कुर्से
कटिहार। बरारी विधानसभा के कुर्सेला मंडल की जरलाही पंचायत स्थित मधेली गांव में भाजपा कुर्सेला मंडल अध्यक्ष गौतम महतो के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर इसके समर्थन में लोगों का हस्ताक्षर भी लिया गया। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला, पुरुष, युवा, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही इसे देश के लिए ऐतिहासिक फैसला करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा की। महा जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह भी शामिल हुए। विधान पार्षद ने कहा कि यह नागरिकता कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान में प्रताड़ित वहां के अल्पसंख्यकों के लिए वरदान है। इसका शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में सभी समुदाय सभी वर्गों के लोगों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि नागरिकता छीनने के लिए। श्री राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साहसी फैसले का जिस प्रकार देश की जनता ने समर्थन किया है, इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। भाजपा समर्थित कार्यकर्ता जिला से लेकर मंडल स्तरीय में बूथ स्तर पर जन जागरण अभियान एवं घर घर जाकर आम जनमानस को सीएए के बारे में समझा कर समर्थन में उनका हस्ताक्षर ले रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, मुकेश मंडल, विजय जायसवाल, पंकज पासवान, गुलशन शर्मा, अनिल मंडल, मिथुन कुमार, पिटू कुमार, प्रमोद साह, अनिल सहनी, कैंपू मंडल, विक्रम ठाकुर,पवन सिंह आदि मौजूद थे।