सीएए के लिए व्यवसायियों ने की पीएम व गृहमंत्री की सराहना
कटिहार। भाजपा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष गौतम सिंह की अध्यक्षता में वार्ड प्रभारी भोला महतो के नेत
कटिहार। भाजपा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष गौतम सिंह की अध्यक्षता में वार्ड प्रभारी भोला महतो के नेतृत्व में नगर के वार्ड संख्या 41 स्थित गोशाला चौक वार्ड में नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में काफी संख्या में आम जनता एवं व्यवसायियों ने भाग लिया। उन्होंने इस कानून का समर्थन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, सचेतक व विधायक तारकिशोर प्रसाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा नेता विरेन्द्र यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, प्रभात मिश्रा, बबलु गुप्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ललक्खी प्रसाद महतो ने अपने संबोधन मे कहां की नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी देश के सभी राज्यों में जिले व मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कैंप स्टॉल लगाकर घर घर जाकर इस अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सीएए के संबंध में जागरूक करें एवं विपक्ष द्वारा फैलाई गई भ्रांतियों को दूर करने का काम करें। जिलाध्यक्ष ने नागरिकता कानून के समर्थन में 31 जनवरी तक या कार्यक्रम जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चलाने की अपील की। इस हस्ताक्षर अभियान में भाजपा नेता प्रमोद महतो, रविद्र पोद्धार, नवीन भगत, नगर अध्यक्ष शेखर जयसवाल, महेंद्र झा, मंटू साह, निलेश ठाकुर, शंभू शरण सिंह, चंदन सिन्हा, धृतराष्ट्र सिंह, राकेश चौधरी, सीमा झा, प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल, अनुराधा पाडे, भारती देवी, विजय मंडल, चांदनी देवी, शिवराम राय, अजय साह, तेज प्रताप सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।