रौतारा में कांवरियों की सेवा में तत्पर रहे लोग
कटिहार। श्रावणी पूर्णिमा को लेकर रौतारा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिऐ क
कटिहार। श्रावणी पूर्णिमा को लेकर रौतारा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिऐ कांवरिया व शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी से गंगा जल भरकर हजारों हजार की संख्या में शिव भक्तों द्वारा रौतारा क्षेत्र सहित अररिया जिले के मदनेश्वर धाम एवं मधेपुरा के ¨सहेश्वर स्थान जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इन शिव भक्तों की सेवा को लेकर रौतारा बाजार पर रौतारा मुखिया अर्चना देवी, विद्यानंद साह, अखिलेश ¨सह, वेदप्रकाश, वरुण ¨सह, प्रवीण कुमार साह, मनोज झा, पलटनिया चौक पर राजीव रंजन राय, भोला ¨सह, भोला मंडल, विशाल कुमार राय, अमित सुमन, गो¨वदपुर चौक पर मनोज चौहान, अर¨वद ¨सह, बबलू मिश्रा, अनिल कुमार, देवेंद्र चौहान, गंगेश ¨सह, उदय ¨सह द्वारा शिविर लगा कांवरियों की सेवा की गयी। कावरियों के लिए नींबू पानी, गरम पानी, शरबत, चाय, खिचड़ी फल आदि का इंतजाम किया गया था।