नाविकों की मनमानी को लेकर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
कटिहार। लॉकडाउन के कारण मनिहारी में आवश्यक सेवा चालू रखने के लिए दूध सब्जी एवं अन्य अ
कटिहार। लॉकडाउन के कारण मनिहारी में आवश्यक सेवा चालू रखने के लिए दूध, सब्जी एवं अन्य आवश्यक चीजों की विक्रेताओं के नाव से आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा सुविधा प्रदान की गई है। इसका किराया भी निर्धारित है। परंतु नाव मालिकों द्वारा मनिहारी से लाल बथानी जाने या आने हेतु प्रति व्यक्ति 300 रुपया किराया वसूली की जाती है तथा आम आदमी किराया मजबूरी में दे भी रहे हैं। नाविक द्वारा अवैध वसूली गलत है तथा लोगों को अनावश्यक आर्थिक दोहन हो रहा है। मनिहारी से लाल बथानी नाव द्वारा आवागमन पर दर से अधिक नाव किराया वसूली के आरोप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही इस दिशा में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है।