भाजपा की बैठक में लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कार्यसमिति कोढ़ा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी की अध्
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 08:55 PM (IST)
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कार्यसमिति कोढ़ा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश पासवान, प्रखंड महामंत्री रमण कुमार झा व मनोज ¨सह, विधानसभा प्रभारी मुकेश पासवान, प्रभारी कमलेश्वरी मंडल, पूर्व अध्यक्ष ललितेश्वर झा, विनय कुमार ¨सह, भाजपा नेता मनोज ठाकुर, निर्मल पासवान, मनोज चौधरी, राजकिशोर ¨सह, माला देवी, अंजु देवी, प्रदीप दास सभी शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पूर्व विधायक ने लोस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान चलाने एवं लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धी की जानकारी दिए जाने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें