Move to Jagran APP

कर्मचारियों का दोहन कर रही राज्य सरकार

संवाद सूत्र, मधेपुरा : शहर के वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचार

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:13 AM (IST)
कर्मचारियों का दोहन कर रही राज्य सरकार
कर्मचारियों का दोहन कर रही राज्य सरकार

संवाद सूत्र, मधेपुरा : शहर के वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष्ता योगेन्द्र यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के संयुक्त सचिव सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार में कर्मचारियों का दोहन हो रहा है। लगातार सरकार कर्मचारियों की मांग को अनसुना कर रही है। धरना के दौरान सरकार से हुई सफल वार्ता पर विचार नहीं किया जा रहा है। इस कारण कर्मचारी संघ अपने आप को अपमानित महसूस कर रही है। सचिव ने कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारियों सहित तमाम मजदूर वर्ग पर किए जा रहे हमलों से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इससे निपटने के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन नीति लागू करने, संविदा नियोजन नीति बंद करने की मांगों के साथ अन्य मांगों को लेकर 23 से 25 नवंबर को गया कॉलेज गया में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाएं। बैठक में मु. इजहार आलम, विनोद कुमार विमल, जवाहर प्रसाद ¨सह, विनय राम, रुकमणी कुमारी मु. नईम, कुशेश्वर यादव अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.