अमृत हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा): चौसा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर
संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा): चौसा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर अमृत हत्या कांड के एक आरोपित सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व पुरैनी थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी जवाहर यादव के दस वर्षीय पुत्र अमृत कुमार को गला दबाकर हत्या कर शव को घोषई के आगे एक धान के खेत फेंक दिया गया था। मामले में हत्या के आरोप में मृतक के परिजनों ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। इसमें छह अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं इसी केस में फूलपुर के ही मुकेश साह उर्फ कमलेश साह लम्बे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे था। जिसे उसके गांव फूलपुर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मंडल ने यह भी कहा कि दूसरी ओर लौआलगान निवासी शंकर मालाकार को उनके भाई के साथ मारपीट कर जख्मी करने के मामले उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।