हफलागंज में धूमधाम से मनी ठाकुर अनुकूल चंद की जयंती
कटिहार। क्षेत्र के हफलागंज में श्री श्री अनुकूल चंद ठाकुर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
कटिहार। क्षेत्र के हफलागंज में श्री श्री अनुकूल चंद ठाकुर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भक्तों ने अनुकूल ठाकुर की तस्वीर के साथ प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी गाजे बाजे एवं गीत भजन के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस सत्संग स्थल पहुंची। इस प्रभातफेरी में काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया। इधर संध्या प्रहार सत्संग स्थल में प्रार्थना, भजन, प्रवचन एवं स्तुति विनती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आसपास के सत्संग प्रेमी एवं दीक्षित संतों ने भाग लिया। संतों ने अनुकूल ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने एवं ¨हसा, क्रोध एवं लोभ से बचने की सलाह दी। संतो ने कहा कि सत्संग जैसे लोक कल्याणकारी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने से ना सिर्फ सत्संग के उद्देश्यों की पूर्ति होती है, बल्कि इससे समाज एवं प्रवचन सुनने वाले लोगों में भी परम आनंद की प्राप्ति होती है। सत्संग का आयोजन को लेकर लोगों में खासकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बनती थी। सत्संग को सफल बनाने में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग देकर सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर संध्या देवी, मालती देवी, तापो देवी, राजकुमारी देवी, पुतुल देवी, कुसुम गुप्ता, पार्वती देवी, रेखा देवी, अनोखा देवी, सोनी देवी, सहित काफी संख्या में सत्संग प्रेमी मौजूद थे।