भाजयुमो के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार ने जिले के सभी 29 मंडल अध्य
कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार ने जिले के सभी 29 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार ने कहा कि संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने में इन मंडल अध्यक्षों की अहम भूमिका होगी। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह, सचेतक व विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, वरुण झा, चंद्र भूषण ठाकुर, सुनीता देवी, कविता देवी, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष बब्बन झा, शोभा जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा झा, महामंत्री गौरव पासवान, रिकु यादव, रंजना झा, प्रियंका सिंह, प्रशांत झा सहित मंच मोर्चा एवं भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है।