नाना के घर से लौट रही किशोरी का पांच युवकों ने किया अपहरण
-दुष्कर्म हुआ तो पॉक्सो ऐक्ट लगा सकती है पुलिस -थानाध्यक्ष ने दी जानकारी,पांच लोगों पर प्राथि
-दुष्कर्म हुआ तो पॉक्सो ऐक्ट लगा सकती है पुलिस
-थानाध्यक्ष ने दी जानकारी,पांच लोगों पर प्राथमिकी
------अपहरण को लोगों ----------
संसू., पलासी (अररिया): थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने नाना के यहां से अपने घर लौट रही किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में थाना में पांच लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के मुताबिक चहटपुर गांव का एक युवक अपने सहयोगियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में चहटपुर गांव के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद कुमार मंडल, पार्वती देवी, झूबर लाल शर्मा व उमेश शर्मा को आरोपित किया गया है। घटना बीते सोमवार संध्या की बताई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री थाना क्षेत्र के ही अपने नाना के यहां से करीब साढ़े पांच बजे अपने घर लौट रही थी। काफी विलंब होने पर भी जब वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन आरंभ की गई। जिसमें जानकारी मिली कि चहटपुर गांव के युवक कृष्ण कुमार शर्मा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते से ही पुत्री का अपहरण कर लिया है। उनके घर पर गया, तो वे घर पर नहीं मिले। उसके परिजनों ने कहा कि जो करना है करो।
---------कोट------
-नाबालिग का अपहरण किया गया है। इस मामले में दुष्कर्म की वारदात हुई तो आरोपितों को अजीवन जेल में (कम से कम सात वर्ष और उम्र कैद) रहना पड़ सकता है। 12 वर्ष से कम आयु की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी तक की सजा हो सकती है। 18 साल से कम उम्र के साथ इस प्रकार की वारदात करने पर पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी।
-ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष पलासी।