कदवा के कांता में तीन परिवारों के घर जले
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के भोगांव पंचायत के कांता गांव में शनिवार की रात आग
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:48 AM (IST)
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के भोगांव पंचायत के कांता गांव में शनिवार की रात आग लगने से तीन लोगों के घर जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ितों में सहिमुद्दीन, जाहिद हुसैन एवं मु. मोईन शामिल हैं। आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गसा। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई है। स्थानीय मुखिया राजकुमारी देवी व पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें