एक परिवार के तीन घर जले, हजारों की क्षति
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत के वार्ड सख्या सात में शि
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत के वार्ड सख्या सात में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर जल गए। इसमें हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित इंद्रा देवी पति शत्रुघन पंडित ने बताया कि अचानक आग लगने से वे लोग घर में मौजूद कोई सामान नहीं निकाल पाए। घर में रखे नगदी, कपड़ा, खाद्यान्न सामग्री सहित तमाम घरेलू सामान जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना पर जिला पार्षद सदस्य सरिता देवी, मुखिया अरुण कुमार मंडल, महेश्वरी पासवान, समाजसेवी अमित पंडित, गुड्डू गुप्ता, सरपंच दिलीप मंडल आदि जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सांत्वना दी। साथ ही अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता कोष से नौ हजार आठ सौ रुपए की राशि, बर्तन, प्लास्टिक, कंबल आदि प्रदान की जाएगी। इसके लिए राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए स्थल पर भेजा गया है।