मानचित्र बनाकर लोगों को दी शौचालय निर्माण की जानकारी
़फोटो:-20केएटी- 24 संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भार
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM (IST)
़फोटो:-20केएटी- 24
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए घर-घर शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं ¨बदटोली गांव में स्वच्छताग्रही एहसान दानिश, विकास कुमार के द्वारा भी खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणाम एवं बंद दरवाजे में शौच करने के फायदे की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कम लागत, कम समय में बेहतर शौचालय निर्माण को लेकर लोगों को मानचित्र बनाकर जानकारी दी गई। इस मौके पर वार्ड सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें