महिला प्रकोष्ठ की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर चर्चा
फोटो:-20केएटी- 21 संवाद सूत्र, डंडखोरा (कटिहार) : आगामी 26 नवम्बर को जिला जदयू महिला
फोटो:-20केएटी- 21
संवाद सूत्र, डंडखोरा (कटिहार) : आगामी 26 नवम्बर को जिला जदयू महिला का एक दिवसीय महिला समागम के आयोजन को सफल बनाने को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा पूर्वे सहित महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी भारती देवी मौजूद थीं। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला समागम में अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए सभी को जुट होने की जुरुरत है। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस समागम में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता सहित शांति देवी कुशवाहा, मधुलता कुशवाहा, नंदा देवी, राकेश ¨सहा, भारती देवी आदि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क कर आयोजन को सफल बनाने के साथ ही पार्टी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुकेश कुमार, एमके प्रसाद, आभा ¨सह सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।