किशोरियों ने सिखे नेतृत्व विकास के गुर
कटिहार। किशोरियों के नेतृत्व विकास को लेकर कोढ़ा प्रखंड के बांध टोला भटवारा में किश्
कटिहार। किशोरियों के नेतृत्व विकास को लेकर कोढ़ा प्रखंड के बांध टोला भटवारा में किशोरी समूह का नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किशोरी समूह भटवारा और खेरिया की 50 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से नीतीश पांडेय ने बताया कि किशोरियों को नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण देना आवश्यक है, क्योंकि किशोरियां अधिक संवेदनशील होती हैं। अभिलाषा परिवार सह सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के राजेश कुमार ¨सह ने किशोरियों को जेजेबी, बाल कल्याण समिति और बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान किशोरियों ने नेतृत्व विकास को लेकर कई प्रश्न किए जिसका प्रशिक्षकों द्वारा सहजता से उत्तर दिया गया। भूमिका विहार के हेमंत कुमार ने किशोरियों को अपनी बात रखने के तरिकों की जानकारी दी। इसके साथ ही किशोरी समूह के गठन और इसके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर निर्मल, ब्रह्मानंद, सोनी, आरती, पूनम सहित किशोरी समूह की सदस्य मौजूद थी।