राजधानी एक्सप्रेस में अार्मी जवानों ने महिला से की छेड़खानी, हुए गिरफ्तार
राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़ कर रहे दो आर्मी के जवानों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 11:00 PM (IST)
कटिहार [जेएनएन]। डिब्रूगढ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में दो आर्मी के जवानोें ने एक महिला यात्री से छेडखानी की। परेशान महिला यात्री ने आरपीएफ से शिकायत की तो कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अकेली थी और डिब्रूगढ़ स्टेशन पर चढ़ी थी और आर्मी के दोनों जवान वहीं से महिला को परेशान करने लगे जब महिला ने रेल पुलिस से इसकी शिकायत की तो जवान रेल पुलिस से ही भिड़ गए और हाथापायी पर उतर गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें