आवश्यक- विवादित छठ घाट का अंचलाधिकारी ने लिया जायजा
फोटो:-03केएटी-1 - मामला जोकर पंचायत स्थित मरिया छठ घाट का संवाद सूत्र, सालमारी (कटिह
फोटो:-03केएटी-1
- मामला जोकर पंचायत स्थित मरिया छठ घाट का
संवाद सूत्र, सालमारी (कटिहार) : वर्षों से विवादित आजमनगर प्रखंड के जोकर पंचायत स्थित मरिया छठ घाट प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। इस बावत प्रशासनिक स्तर से अभी से आवश्यक पहल शुरु कर दी गई है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी पूनम कुमारी के निर्देश पर विवादित छठ घाट मरिया का अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम ने अपने सहयोगी सीआई मु. समीम अख्तर, राजस्व कर्मचारी ¨टकू के साथ शुक्रवार को घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने छठ व्रतियों से भी बातचीत कर वहां की परेशानी से अवगत हुए। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि मरिया घाट में इस बार शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में उदयमान तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दी जाएगी। साथ ही छठ घाट पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। मरिया घाट सहित आजमनगर चंडी स्थान घाट महानंदा नदी के आजमनगर घाट, सालमारी, मोहन लाल, अग्रवाल घाट सहित आजमनगर प्रखंड के सभी छठ घाटों में दंडाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे।