Move to Jagran APP

दिलारपुर में आग से दस परिवारों के घर जले

जेएनएन, मनिहारी, मनसाही (कटिहार) : मनिहारी अंचल क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के वार्ड छह

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:37 PM (IST)
दिलारपुर में आग से दस परिवारों के घर जले
दिलारपुर में आग से दस परिवारों के घर जले

जेएनएन, मनिहारी, मनसाही (कटिहार) : मनिहारी अंचल क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत के वार्ड छह के सिमरतल्ला गांव में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इससे दस परिवारों के घर जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर का कोई सामान बचाया नहीं जा सका। बाद में ग्रामीणों के साथ दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसमें दस लाख से अधिक की संपति के क्षति का अनुमान है। जानकारी के अनुसार भागवत मंडल के घर से उठी आग में खगेश मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, अशोक मंडल, छोटु मंडल, धर्मदेव मंडल, दौरकी मंडल, चक्रधर मंडल व विकास मंडल आदि के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में रोजमर्रा के समान के अलावा, घर के अंदर के सभी समान, नगदी, जेवर, गाय, बकरी आदि पालतू पशु सहित लगभग दस लाख से ऊपर की संपत्ति जल गई। अग्निकांड से पूरे गांव में अफरातफरी मची रही। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर कई पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच पीड़ितों को सांत्वना देने में जुटे थे। इसकी सूचना अंचल प्रशासन को भी दे दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.