Move to Jagran APP

श्रद्धा के साथ याद किए गए पूर्व प्रत्रानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी

कटिहार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रखंडों में भी विविध कार्यक्रमा

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 01:05 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 01:05 AM (IST)
श्रद्धा के साथ याद किए गए पूर्व प्रत्रानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी
श्रद्धा के साथ याद किए गए पूर्व प्रत्रानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी

कटिहार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रखंडों में भी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

loksabha election banner

फलका : प्रखंड मुख्यालय व बीजेपी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीडीओ ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गो¨वदपुर में अटल जी की जयंती मनाई। भाजपा अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रमुख सतीश मंडल, अनुज कुमार, परमानंद शर्मा, मनोज मंडल, बासु देव साह सहित पीओ विनय कुमार, सीआई सदानंद मंडल, जेई विभाष कुमार सिन्हा, पीटीए अमित कुमार, आवास सहायक अर¨वद कुमार, जीपीएस अवधेश कुमार ¨सह, प्रखंड कर्मी राजेंद्र तांती, मु. अनवारूल, अंचल कर्मी जीवन रजक, संतोष कुमार, गोपाल यादव, पीआरएस मुकेश कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार, विजय यादव, नीरज कुमार, रामचंद्र कुमार आदि मौजूद।

बरारी : प्रखर राजनेता सह कवि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस मौके पर बरारी हाट से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल के तैलचित्र के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा गुरूबाजार, मालाकार चौक, अवधनगर चौक आदि टोले, मोहल्ले का भ्रमण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल भगवती मंदिर बरारीहाट के प्रांगण में उनके तैलचित्र पर पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष मनोज राय सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, टनटन ठाकुर, प्रभात मिश्रा, गौरीशंकर चौधरी, ओमप्रकाश यादव, सौरभ मालाकार, जयप्रकाश यादव, राकेश रौशन, दिनेश जायसवाल, मुकेश चौधरी, पंचानंद झा, प्रो. विनोद यादव, प्रो. अरूण ¨सह, कुमोद कुमार, उमाशंकर चौधरी, पंकज वर्मा, सुशील भारती, रवीन्द्र यादव, भाजपा नेत्री संगीता देवी, किरण कौर, रामा देवी, लोजपा युवा जिलाध्यक्ष भोला ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष पर¨वदर ¨सह बांबी आदि मौजूद थे।

समेली : प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत के चांदनी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी अमित पंडित ने कहा कि अटल जी के द्वारा रचित 51 कविताओं का संग्रह भारत ही नहीं पूरे विश्व में चर्चित रहा है। देश इनके योगदान को भूल नहीं सकता है। इसके साथ ही उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर पवन कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता, सन्नी पंडित, सरपंच दिलीप कुमार मंडल, शशि रंजन, उप मुखिया कृष्ण देव शर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, हरि मंडल, खेदो मंडल, कुंदन मंडल, बंटू ऋषि, आशीष कुमार, सोनू कुमार, अमन कुमार, पीपीएस कुमार, ओम प्रकाश ¨सह, दिनेश कुमार पोद्दार, लखन दास, मुन्ना गुप्ता, मंटू कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

कदवा : प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाजपा कदवा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ ठाकुर, चांदपुर मंडल अध्यक्ष शोभन दास, पिछड़ा जिलाध्यक्ष मनोज मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना राय सहित अन्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बहुमुल्य योगदान की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से सिख लेने की अपील की।

मनिहारी : मनिहारी नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने उनके कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर मनिहारी विधानसभा प्रभारी दिलीप वर्मा, मनिहारी विधानसभा के पालक कैलाश ¨सह, मनिहारी नगर अध्यक्ष अनिल मंडल, मनिहारी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा देवी, डॉ. भोला प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र झा, प्रो. वीरेंद्र ¨सह, पप्पू ठाकुर, गुड्डू यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

अमदाबाद : अमदाबाद प्रखंड पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड प्रमुख गोपाल प्रसाद ¨सह, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष छट्ठू चौधरी, भाजपा नेता अभय ¨सह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राज कुमार साह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार स्वर्णकार आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताया। इस मौके पर श्रावण सर्राफ, राजेश ¨सह, देवव्रत ¨सह, गंगा, विष्णु पासवान, विकास कुमार, गुलशन कुमार, चंदन गोस्वामी, प्रेमण ¨सह सहित कई लोग मौजूद थे।

आजमनगर : आजमनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरिहाना पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत के मुखिया विजय प्रकाश केवट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को अनुकरणीय बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मंडल व पंचायत अध्यक्ष नवीन मंडल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को भारत का स्वर्णीम कार्यकाल बताया। इस दौरान मंडल महामंत्री अवधेश मंडल, गणेश कुमार मंडल, सचिन सुमन, छट्ठू केवट, हेमंत केवट, योगेन्द्र केवट, मोती केवट, चंदन राय, उमेश यादव, हलधर केवट, रामप्रसाद केवट आदि मौजूद थे।

सेमापुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इसको लेकर स्वं. बुद्धि देवी घर्मशाला के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक राम किशन ¨सह, भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान चौधरी, जिला संयोजक महादलित प्रकोष्ठ समीर चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष शांति जायसवाल, शीला देवी, संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार भगत, महिला मोर्चा के मंडल मंत्री सरिता जायसवाल, मीडिया प्रभारी आनंद जायसवाल, मंडल मंत्री सागर कुमार, आर्यन शर्मा, नीतीश चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.