जन समस्याओं के समाधान को सरकार कृत संकल्पित: पूर्व सांसद
संवाद सहयोगी, कटिहार : सबका साथ सबका विकास के आधार पर केन्द्र सरकार लगातार कार्य क
संवाद सहयोगी, कटिहार : सबका साथ सबका विकास के आधार पर केन्द्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। एक साथ कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर तबके के लोगों के जीवन स्तर में सुधार को लेकर लेकर कार्य किया जा रहा है। यह बातें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री निखिल कुमार चौधरी ने हर घर संपर्क अभियान के दौरान कही। कटिहार नगर के उत्तरी भाग के नगर अध्यक्ष जवाहर साह के अध्यक्षता में उत्तरी भाग संपर्क टोली के साथ श्री चौधरी ने घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने रामनगर के वार्ड 25 में घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जन समस्याओं के समुचित समाधान व हर घर तक मौलिक सुविधा बहाल करने को कार्य कर रहे हैं। आज घर घर बिजली पहुंच रही है। गरीब परिवारों की महिलाएं रसोई गैस पर खाना बना रही है। निर्धन परिवार के बीमार लोगों के उपचार को लेकर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने को प्रेरित किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश नेता टन टन ठाकुर ने भी लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।