लोस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी एनसीपी
संवाद सूत्र, कटिहार: आगामी लोक सभा चुनाव में कटिहार संसदीय क्षेत्र में एनसीपी अपना प्रत्याशी
संवाद सूत्र, कटिहार: आगामी लोक सभा चुनाव में कटिहार संसदीय क्षेत्र में एनसीपी अपना प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने की। वे नगर भवन में आयोजित जिला कार्यकर्ता सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक मजबूती पर भी जोर दिया और इस इस अभियान में कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।
समारोह की अध्यक्षता मु. राहत कादरी ने किया। इस मौके पर रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही पूर्व कांग्रेसी अनवारूल हक उर्फ अनवर ने अपने समर्थकों के साथ सर्वसम्मति से एपसीपी की सदस्यता भी ग्रहण की। इससे पूर्व डीएस कालेज रोड में कुर्बान चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यालय का भी उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है। संगठन के प्रति समर्पण सच्चे कार्यकर्ता की निशानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए मिशन 2019 की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मु. शुकूर ने कहा कि किसी के पार्टी छोड़ देने से पार्टी खत्म नहीं होती है। बल्कि इससें सबक लेकर आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास पार्टी पर है। पार्टी में कई नए दिग्गज नेताओं के शामिल होने से पार्टी को एक नई मजबूती मिली है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आहवान किया। इस मौके पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अंजली देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण यादव, अन्नत यादव, मु. शहनवाज, मंजर आलम सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।